अमेठी: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौत, कुंडा चौराहे के पास हुई घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गौरीगंज-अमेठी। देर रात ससुराल से निमंत्रण कर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर कार्रवाई शुरू किया है। मंगलवार की देर रात लगभग 11 बजे शिवराम यादव 35 निवासी पूरे धन सिंह किटियावां शाहगढ़ थाना मुंशीगंज अपनी ससुराल मुसाफिरखाना के रुदौली गांव निमंत्रण में गया था। 

देर रात बाइक से घर वापस लौटते समय मुसाफिरखाना के कुंडा चौराहे के पास अज्ञात वाहन चालक ने सामने से टक्कर मार दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-गौतम बुद्ध नगर: कैब में छूटे आभूषण से भरे बैग को पुलिस ने ढूंढ निकाला

संबंधित समाचार