बदायूं: मेनका गांधी से बात के बाद पिल्ला मारने वाले पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बच्चे को काटने पर 29 नवंबर को मुकेश यादव ने की थी पिल्ले की हत्या

बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला सुंदरनगर में पिल्ले की कूचकर हत्या करने के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पशु प्रेमी विकेंद्र की तहरीर पर पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही थी लेकिन सांसद मेनका गांधी द्वारा प्रभारी निरीक्षक से फोन पर बात करने के बाद रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: चूहे के हत्यारे पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज, PM रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस

मोहल्ला सुंदरनगर का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति पिल्ले को ईंटों से कूच रहा था। हत्या करने के बाद पिल्ले का शव दफन कर दिया था। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। पीपल्स फॉर एनिमल संस्था के अध्यक्ष, पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा के पास वीडियो पहुंची थी।

वह मौके पर गए तो पता चला कि मुकेश यादव के नाम के व्यक्ति ने पिल्ले की हत्या की है। विकेंद्र ने जमीन से शव बाहर निकाला। मुकेश यादव से हत्या करने का विरोध किया तो उसने बताया कि पिल्ले ने उसके बच्चे को काट लिया था। जिसकी वजह से उसने हत्या की है। विकेंद्र शर्मा ने 29 नवंबर को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। विकेंद्र शर्मा ने सांसद मेनका गांधी को फोन करके घटना से अवगत कराया। बकौल विकेंद्र शर्मा सांसद ने बुधवार को प्रभारी निरीक्षक से बात की थी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

संबंधित समाचार