अयोध्या: निमंत्रण से लौट रहे प्रधानाचार्य को युवकों ने पीटा, बाइक भी तोड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, तारुन, अयोध्या। जिले के तारुन थाना क्षेत्र में एक गांव से निमंत्रण में शामिल होकर लौट रहे एक विद्यालय के प्रधानाचार्य को गांव के ही मनबढ़ युवकों ने मारा-पीटा। साथ ही उनकी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कैंट थाना क्षेत्र के बढ़ई का पुरवा, सहादतगंज निवासी चंद्रशेखर तिवारी तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत यादवपुर गांव में स्थित राममूर्ति त्रिलोकी नाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं। 

बीते मंगलवार की रात यादवपुर में ही अखिलेश सिंह के यहां निमंत्रण में गए थे। वहां से लौटते वक्त रास्ते में घात लगाए बैठे अमरीश सिंह और उसके साथ एक अन्य युवक ने उन्हें लाठी डंडा से मारा-पीटा और मोटरसाइकिल भी तोड़ डाली।

हमले में प्रधानाचार्य के सिर पर चोटें आई हैं। पीड़ित किसी तरह से वहां से बच कर निकले। थानाध्यक्ष रतन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बुधवार की शाम अमरीश सिंह व एक अन्य अज्ञात साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-औरैया में सिलेंडर लीकेज होने से लगी आग, मची भगदड़

संबंधित समाचार