World AIDS Day पर बोलीं अमृता सोनी- युवाओं को जागरूक बनाएं, एड्स पर नियंत्रण पाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने आज राजधानी लखनऊ के चौक स्थित रूमी गेट पर 'समानता से सम्मान तक' थीम पर एड्स की जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की परियोजना निदेशक अमृता सोनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

Image Amrit Vichar(31)

वहीं इस मौके पर परियोजना निदेशक अमृता सोनी ने अपना संदेश लिखकर हस्ताक्षर अभियान चलाया और गुब्बारों को आसमान में छोड़कर एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने वहां लगे जागरूकता स्टाल पर पहुंचकर मेंहदी लगवाई और राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम समेत विभिन्न जागरूकता स्टाल का निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाई। वहीं परियोजना निदेशक ने जागरूकता के लिए एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि कार्यक्रम में अपर परियोजना निदेशक डॉ हीरा लाल, संयुक्त निदेशक, डॉ शुभ्रा मित्तल, संयुक्त निदेशक बीटीएस, डॉ गीता अग्रवाल समेत कई अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में एड्स को लेकर आम जन मानस को जागरूक किया गया और वहीं एड्स से बचने के लिए उपाय बताएं गए। इसके अलावा एड्स से जुड़े कई सारे मिथक और गलत जानकारियां भी फैलाई जाती हैं जिसको लेकर भी जानकारी दी गई। वहीं कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने डांस और नाटक की प्रस्तुति देकर लोगों को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक किया।

Image Amrit Vichar(32)

परियोजना निदेशक अमृता सोनी ने बताया कि युवाओं को शुरुआत से ही एचआईवी एड्स से बचाव, लक्षण और उपचार के बारे में जागरूक बनाने पर फोकस करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा उन असमानताओं को दूर करना है जो कि एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में बाधक हैं। उन्होंने आगे कहा कि एचआईवी एड्स से जुड़ी भ्रांतियों और असमानता को ख़त्म करने के लिए हम सभी का एकजुट होना जरूरी है। 

विश्व एड्स दिवस हर साल अलग-अलग थीम पर आयोजित किया जाता है। वहीं इस बार की थीम- समानता से सम्मान तक पर फोकस करते हुए यह तय करना है कि किसी भी एचआईवी ग्रसित के साथ कोई भेदभाव न होने पाए। उन्होंने बताया कि एचआईवी ग्रसित व्यक्ति नियमित उपचार और सही देखभाल से सामान्य जीवन व्यतीत कर सकता है। 

संबंधित समाचार