शाहजहांपुर: सूदखोर ने जमीन पर किया कब्जा, न्याय के लिए भटक रही महिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डीएम के कहने के बाद भी नहीं सुन रही पुलिस

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जनपद में सूदखोरों का कहर लगातार जारी है। ब्याज का पैसा अदा न कर पाने पर गांव जमुका निवासी गुड्डी देवी पुत्री कालीचरण की जमीन पर सूदखोर ने कब्जा कर लिया है। महिला अपनी जमीन पाने के लिए थाना रोजा पुलिस के चक्कर लगा रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: जमीनी विवाद में पुलिस के सामने लेडी डॉन ने लहराया तमंचा, वीडियो वायरल

पीड़िता ने बताया कि वह थाना दिवस पर भी गई थी, जहां डीएम ने प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर को तत्काल उसकी जमीन कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़िता ने फिर एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता के अनुसर, वह कई वर्ष पूर्व बीमार हो गई थी तो उसके पिता कालीचरण ने कोटेदार से 25 हजार रुपये पांच पर्सेंट ब्याज पर लिया था, जिसका उसने ब्याज सहित लगभग 50 हजार रुपये दे भी दिया, लेकिन सूदखोर अब भी अपना मूलधन मांग रहा है और न देने पर उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और जबरन जमीन का बैनामा कराने के लिए दबाव बना रहा है।

उधर इस बाबत प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायती पत्र मिला, जिसकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को बचाएगा कृषि फसल बीमा, हेल्पलाइन नंबर जारी

संबंधित समाचार