सुल्तानपुर: निकायों के वार्ड आरक्षण की जारी हुई प्रस्तावित सूची
सात दिवस के अंदर की जा सकती है आपत्ति
सुल्तानपुर, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार के देर शाम वार्डों के आरक्षण की प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई है। शासन से जारी अधिसूचना को जिलाधिकारी के प्रकाशन के सात दिन के अंदर आपत्तियां, सुझाव दिए जा सकते हैं।
नगर पालिका परिषद सुलतानपुर में 25 वार्ड है। इस बार नगर पालिका में चेयमरैन व वार्ड सभासदों के चुनाव 90,735 मतदाता करेंगे। इसमें 47,674 पुरुष व 42,061 महिला मतदाता शामिल है। चेयरमैन पद के साथ वार्ड सभासद का चुनाव भी प्रतिष्ठापूर्ण माना जाता है। अध्यक्ष पद के आरक्षण की स्थिति तो अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभावित उम्मीदवार मतदाताओं के चौखट तक पहुंचने लगे है।
नगर पालिका परिषद सुलतानपुर की जारी प्रस्तावित आरक्षण
वार्ड का नाम प्रस्तावित आरक्षण
करौंदिया महिला
नरायनपुर अनारक्षित
घोसियाना अनु. जाति महिला
डिहवा अनु. जाति
लालडिग्गी अनारक्षित
विवेकनगर अनारक्षित
सिविल लाइन अनारक्षित
पल्टन बाजार पिछड़ा वर्ग
दरियापुर अनारक्षित
आदर्श नगर पिछड़ा वर्ग
लाला का पुरवा महिला
राईन नगर अनारक्षित
पयागीपुर अनारक्षित
गभड़िया पिछड़ा वर्ग महिला
घासीगंज महिला
नबीपुर पिछड़ा वर्ग
शाहगंज महिला
बढै़यावीर अनारक्षित
शास्त्रीनगर महिला
सीताकुंड अनारक्षित
जमालगेट अनारक्षित
निराला नगर महिला
पुरानी बाजार पिछड़ा वर्ग महिला
ठठेरी बाजार पिछड़ा वर्ग
खैराबाद अनारक्षित
ये भी पढ़ें -अयोध्या: मिड डे मील बनाते समय प्रेशर कुकर फटा, दो रसोईया झुलसीं
