अयोध्या: मिड डे मील बनाते समय प्रेशर कुकर फटा, दो रसोईया झुलसीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मिल्कीपुर/ अयोध्या। अमानीगंज शिक्षा क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय पल्लेदार में गुरुवार को एमडीएम बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से दो रसोईयां झुलस गई। प्रेशर कुकर फटने से गर्म दाल दोनों रसोईयां के ऊपर गिर गई। उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा में कराया गया। 

प्रधानाध्यापक डॉ. शंकर नाथ पांडे ने बताया कि विद्यालय में तैनात रसोईया सीमा पत्नी भोला यादव व गुड़िया पत्नी मुरारी निवासी ओरवा पूरे चिरकी की ओर से मीनू के अनुसार सात लीटर के प्रेशर कुकर में दाल बनाई जा रही थी। तभी अचानक प्रेशर कुकर फट गया। जिससे दोनों गर्म दाल की चपेट में आ गई। डॉक्टरों ने दोनों रसोइयों को खतरे से बाहर बताया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को सूचना दी गई है।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़: शादी में आए युवक से लूटपाट, पीड़ित ने पुलिस पर लगाया ये गंभीर आरोप

संबंधित समाचार