अयोध्या रेलवे स्टेशन पर बनेगा देश का सबसे बड़ा एयर कॉनकोर्स
रेलवे स्टेशन निर्माण के प्रथम फेज के लिए आवंटित धनराशि में वृद्धि की गई
अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या रेलवे स्टेशन में देश का सबसे बड़ा एयर कॉनकोर्स बनेगा। यह प्लेटफार्म एक से पांच तक को जोड़ेगा। इसके ऊपर कवर्ड रूफ बनेगा। इसके साथ में 12 एस्केलेटर व छह लिफ्ट लगाई जाएंगी। अभी प्लेटफार्म एक, दो व तीन का निर्माण हो गया है। इसे प्लेटफार्म पांच व छह तक बढ़ाया जायेगा।
सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों की बदौलत अयोध्या रेलवे स्टेशन देश के सबसे अच्छे रेलवे स्टेशन में परिवर्तित होने की ओर अग्रसर है। रेलवे स्टेशन निर्माण के प्रथम फेज के लिए आवंटित धनराशि में वृद्धि की गई है। पहले यह 100 करोड़, उसके बाद 131 करोड़ और अब इसे बढ़ाकर 240 करोड़ कर दिया गया है। द्वितीय फेज के लिए 350 करोड़ की स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसे जल्द स्वीकृति मिल जाएगी। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन में देश का सबसे बड़ा एयर कॉनकोर्स होगा। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के विकास के लिए 360 करोड़ का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। रामघाट हाल्ट पर यात्री सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण पर युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है, जिसे 31 दिसम्बर 2023 तक निर्धारित समय में पूरा कर लिया जायेगा।
.jpg)
तीर्थयात्रियों को विकसित छवि का होगा दर्शन
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मागदर्शन में व रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के नेतृत्व में अयोध्या आने वाले यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा मुहैया करने के लिए भारतीय रेलवे ने योजनाओं पर यु़द्ध स्तर पर कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है। अयोध्या रेलवे स्टेशन पर उतरते ही तीर्थयात्रियों को यहां की प्रथम विकसित छवि का दर्शन होगा।
ये भी पढ़ें -जौनपुर: कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
