मुरादाबाद : दो बजे तक शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन, जानें रूट प्लान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कार्यक्रम के लिए कांठ रोड से आने वाले वाहनों को सोनकपुर ओवरब्रिज से बुद्धा पार्क, खुशहालपुर चौराहा होते हुए आयोजन स्थल तक ले जाया जाएगा

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली रोड पर यातायात कम रखने के लिए अंदर की सड़कों पर भी रूट डायवर्ट रहेगा। यातायात पुलिस ने पहली बार सोनकपुर रेलवे ओवरब्रिज को भी इस रूट प्लान में शामिल किया है। इसके तहत कार्यक्रम के लिए कांठ रोड से आने वाले वाहनों को सोनकपुर ओवरब्रिज से बुद्धा पार्क, खुशहालपुर चौराहा होते हुए आयोजन स्थल तक ले जाया जाएगा। एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार ने बताया कि जरूरत पड़ने पर व्यवस्था में परिवर्तन किया जाएगा।

यह रहेगी यातायात व्यवस्था

  • दिल्ली की ओर से आने वाले ट्रक, रोडवेज और निजी बसें लाकडी चौराहे से ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए कोहिनूर चौराहा से जाएंगे। 
  • गलशहीद और पीनलनगरी डिपो से दिल्ली-मेरठ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें हनुमान मूर्ति, कोहिनूर तिराहा, ट्रान्सपोर्ट नगर के रास्ते लाकड़ी होते हुए जाएंगी। यह बसें दिल्ली रोड मझोला में नहीं जा सकेंगी।
  • कांठ रोड से कार्यक्रम में आने वाली बसें किला तिराहे से सोनकपुर रेलवे ओवरब्रिज के रास्ते बुद्धा पार्क, खुशहालपुर चौराहा, होली चौक से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर बनी सामान्य पार्किंग तक जा सकेंगी।
  • सर्किट हाऊस और रिलायंस पेट्रोल पंप कट से कार्यक्रम स्थल तक का रूट वीवीआईपी रहेगा। इसमें कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा।
  • कार्यक्रम में आने वाली बसें, कार, बाइक आदि दिल्ली रोड पर डस्टन शोरूम के सामने से कार्यक्रम स्थल पर बने पार्किंग तक जाएंगी। 

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोकार्पित करेंगे 424 करोड़ की परियोजनाएं

संबंधित समाचार