लखनऊ: रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में तैनात उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर को आज शुक्रवार को सीबीआई ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डिप्टी चीफ इंजीनियर अरुण कुमार मित्तल बिल पास करवाने के लिये रेलवे के एक ठेकेदार से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

बता जें कि सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच इकाई ने यह कार्रवाई एक निजी कंपनी के ठेकेदार से बिल पास कराने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में की है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: उपचार के लिए भर्ती महिला की मौत, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया यह बड़ा आरोप

संबंधित समाचार