International Computer Literacy Day 2022 : ITI परिसर में स्मार्ट वर्कशॉप और लैब बनाने की योजना कागजों में लटकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

International Computer Literacy Day 2022 कानपुर में तकनीकी छात्र किताबों में कंप्यूटर पढ़ रहे है।

International Computer Literacy Day 2022 कानपुर के आईटीआई परिसर में स्मार्ट वर्कशॉप और लैब बनाने की योजना कागजों में लटकी है। इसमें टाटा कंसलटेंसी को कंप्यूटर आधारित विषयों को पढ़ाना है। वहीं, कंप्यूटर ज्ञान न होने से फेल हो रहे है।

कानपुर, [अभिषेक वर्मा]। International Computer Literacy Day 2022  तकनीकी शिक्षा में निपुण आईटीआई के छात्र कंप्यूटर ज्ञान न होने की वजह से फेल हो रहे हैं। आईटी, कोपा, इलेक्ट्रानिक मैकेनिक समेत कई विषयों का किताबी ज्ञान तो मिल रहा है, लेकिन कंप्यूटर लैब न होने की वजह से प्रशिक्षण में पिछड़ रहे हैं।

जिससे बड़ी-बड़ी कंपनियों के जॉब ऑफर के बाद भी नौकरी मिलने में छात्र सफल नहीं हो पा रहे हैं। परिसर में कंप्यूटर लैब के साथ ही स्मार्ट वर्कशॉप और स्मार्ट लैब बनाने का प्रस्ताव महीनों से लटका है। जिसके आभाव में प्रतिभा दम तोड़ रही है।

टाटा कंसलटेंसी को बनाना है लैब

आईटीआई परिसर में टाटा कंपनी को स्मार्ट वर्कशॉप और लैब बनाना है। जिसके लिए कंपनी के अधिकारियों ने आईटीआई में 10 हजार स्क्वायर फीट जमीन भी चिह्नित कर ली है। निरीक्षण को छह महीने बीत गए हैं लेकिन कागजों से जमीन पर लैब नहीं उतर सकी है। आईटीआई प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि आईटीआई में पर्याप्त जगह है। हमें महज स्थान ही देना है। बाकी कार्य कंपनी को कराने हैं। इस जमीन पर टाटा अपने वर्कशाप का प्री स्ट्रक्चर खड़ा करेगा। क्लासरूम से लेकर ट्रेनिंग रूम होंगे।

शार्ट और लांग टर्म कोर्स

आईटीआई में सीएनसी मैकेनिक, ऑटोमेशन कम्प्यूटर आधारित नए कोर्स संचालित कराए जाएंगे। टाटा शार्ट और लांग टर्म दोनों तरह के सर्टिफिकेट कोर्स भी कराएगी। जो महीने से लेकर छात्रों को एक साल तक के कोर्स पढ़ने को मिलेंगे। जैसे कोर्स कंप्लीट होते जाएंगे, वैसे ही आगे के कोर्स में पढ़ाई के लिए दाखिला मिलता जाएगा।

पूरे सिलेबस को टाटा के ही एक्सपर्ट अलग पैटर्न पर तैयार कर रहे हैं। कोर्स कंप्लीट होने पर टाटा हर छात्र को अपना सर्टिफिकेट भी देगी। जहां छात्रों को किताबी ज्ञान की जगह प्रैक्टिकल नॉलेज पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि टाटा से कोर्स करने वाले 90 प्रतिशत छात्रों को जॉब मिलेगी।

100 कंम्प्यूटर की अत्याधुनिक लैब भी बननी

आईटीआई पांडु नगर में अत्याधुनिक लैब बननी है, जिससे कंप्यूटर और आईटी क्षेत्र में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को आसानी होगी। यहां 100 से अधिक कंप्यूटर स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए शासन की ओर से एक करोड़ 30 लाख रुपये का बजट जारी हो गया है। यह लैब मार्च 2023 तक बनकर तैयार करनी है। जिससे नए सत्र में दाखिला लेने वाले छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि लैब में कंप्यूटर के साथ-साथ आईटी क्षेत्र से जुड़े अत्याधुनिक उपकरण भी रहेंगे। यह लैब राजकीय निर्माण निगम की ओर से बनाई जा रही है।

अभी यह प्रमुख कोर्स

इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कोपा, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, स्टेनोग्राफर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, वायरमैन, ड्राफ्ट्समैन, मोटर व्हीकल मैकेनिक

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता