Kanpur News : नामी डॉक्टर जटिल समस्याओं पर करेंगे मंथन, IMA की ओर से दो दिवसीय सेमिनार का होगा आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में आईएमए की ओर से सेमिनार का आयोजन।

कानपुर में आईएमए की ओर से दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन होगा। इसमें नामी डॉक्टर जटिल समस्याओं पर मंथन करेंगे। जहां बैरियाट्रिक सर्जरी, न्यूरो, गर्भपात, गुर्दा, दिल की समस्याओं पर चर्चा हो रही है।

कानपुर, अमृत विचार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर  (आईएमए) की ओर से दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे कानपुर समेत अन्य शहरों के नामी डॉक्टर शामिल होंगे।खराब जीवनचर्या से संबंधित बीमारी, वंशानुगत समस्या और बढ़ती उम्र में संक्रमण के खतरे पर मंथन करेंगे।

अध्यक्ष डॉ पंकज गुलाटी ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शनिवार और रविवार को आईएमए एसडब्ल्यूसी कान -2022 आयोजन कर रही है।  तीन दिसंबर को साइंटिफिक मीट का आयोजन आईएमए भवन, परेड, कानपुर में हो रहा है। चार दिसंबर को यूपी स्टेट की तीसरी स्टेट वर्किंग कमेटी की मीटिंग का आयोजन होटल प्रिस्टिन  में हो रहा है। शहर में लगभग 20 वर्षों के बाद स्टेट वर्किंग कमेटी की मीटिंग का आयोजन हो रहा है।  

आईएमए एसडब्लूसी कॉन के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉक्टर एस के मिश्रा ने बताया कि साइंटिफिक मीट में प्रदेश एवं नगर के विशिष्ट चिकित्सक अपना व्याख्यान देंगे। अगले दिन स्टेट वर्किंग कमिटी मीटिंग में आईएमए हेड क्वार्टर के राष्ट्रीय अध्यक्ष (इलेक्ट) डॉ शरद कुमार अग्रवाल  भाग लेंगे। 

आईएमए कानपुर द्वारा आईएमए  हेड क्वार्टर के राष्ट्रीय अध्यक्ष (इलेक्ट) डॉ शरद कुमार अग्रवाल का सम्मान  दिनांक 3 दिसंबर को सायं में किया जायेगा।  तीसरी स्टेट वर्किंग कमेटी की मीटिंग में  आई में यूपी स्टेट के अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह,  प्रान्त सचिव डॉ राजीव गोयल  एवं प्रदेश भर के चिकित्सक गण जो कि स्टेट वर्किंग कमेटी के सदस्य हैं, वे इसमें प्रतिभाग  करेंगे।  

आईएमए कानपुर के सचिव डॉ अमित  सिंह गौर  ने बताया कि साइंटिफिक मीट में 15:15 मिनट के व्याख्यान होंग।  प्रश्नोत्तर के लिए 5 -5  मिनट  होंगे।  इस साइंटिफिक मीट में आईएमए कानपुर के सदस्यगण प्रतिभाग करेंगे।  प्रतिभाग करने वाले चिकित्सकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। 

आईएमए एसडब्लूसी कान-2022  के आयोजन सचिव डॉ  प्रवीन कटियार ने बताया कि  दिनांक चार दिसंबर को होने वाली मीटिंग में आईएमए उत्तर प्रदेश से सम्बंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। आईएमए उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव एवं पदाधिकारी गण इसमें प्रतिभाग करेंगे।

वैज्ञानिक सचिव डॉक्टर शिवांशु  मिश्रा ने बताया कि साइंटिफिक मीट में 11 प्रोग्राम डायरेक्टर और 22  चेयरपर्सन  भी रहेंगे।  वित्त सचिव डॉ आशीष मिश्रा ने बताया  कि  साइंटिफिक मीट के माध्यम से सदस्यों के विभिन्न विषयों में ज्ञान को अपडेट करने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार