लखनऊ : कांग्रेस के नेता प्रमोद शर्मा समेत दो निष्कासित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

अमृत विचार, लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्य समिति सदस्य प्रमोद शर्मा गौतमबुद्धनगर शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया। गौतमबुद्धनगर के रहने वाले दोनों नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

 

बता दें कि कांग्रेस में इन दिनों पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर सख्त कार्रवाई हो रही है। बीते दिन रामपुर में पूर्व विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नावेद मियां को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। नावेद मियां पर रामपुर विधानसभा उपचुनाव पर भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिये जाने का आरोप है।

 

यह भी पढ़ें:-हमीरपुर : पुलिसिया उत्पीड़न से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदा

 

 

संबंधित समाचार