राजधानी की जनता को मिला एक नया ओवरब्रिज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार। राजधानी के बंगला बाजार स्थित बने नवनिर्मित फ्लाईओवर को जनता को सौंप दिया गया है। शुक्रवार को राजधानी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका उद्घाटन किया। लोकार्पण के बाद करीब एक किमी तक पुल की दूसरी तरफ खड़ी जनता का अभिवादन स्वीकार किया और काफी दूर तक डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद के साथ पैदल चलकर लोगों से मिले।

 रक्षामंत्री विशेषतौर पर पुल को जनता के हवाले करने दिल्ली से लखनऊ आए थे। 1180.90 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर 121 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। लोकार्पण पर महापौर संयुक्ता भाटिया, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, विधायक राजेश्वर सिंह, योगेश शुक्ला, मुकेश शर्मा, उत्तर रेलवे मंडल रेल प्रबंधक सुरेश सपरा भी रहे। बता दें कि इस फ्लाईओवर के चालू होने के बाद एयरपोर्ट तक जाने का रास्ता आसान हो गया है। 

संबंधित समाचार