उन्नाव में बड़ा हादसा: डंपर और ट्रक की भिड़ंत में तीन की जलकर मौत
उन्नाव। उन्नाव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां पर लखनऊ कानपुर हाईवे पर लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक और डंपर के आपस में भिड़ंत से दोनो गाड़ियों में लगी आग में 3 लोगो की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गयी है। मौके पर पहुंची उन्नाव पुलिस गाड़ियों के नंबरों से मृतकों की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है।
दरसल उन्नाव के लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे पर अजगैन थाना क्षेत्र में ट्रक और डंपर आपस में भिड़ गए। भिड़ंत होने से दोनों में आग लग गई। आग लगने से ट्रक में सवार एक युवक और डंपर के अंदर फंसे दो लोगों की जिंदाकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। हादसा अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली के पास सुबह 6:30 बजे हुआ।
उन्नाव में भीषण हादसा: ट्रक और डंपर की भिड़ंत से लगी आग, तीन लोगो की जलकर मौत @Uppolice @unnaopolice pic.twitter.com/PnJ2jfNqRy
— Amrit Vichar (@AmritVichar) December 3, 2022
बताते चलें लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दी, जिससे पीछे चल रहा मौरंग लदा डंपर भी उसमें जा टकराया। टक्कर लगते ही पहले डंपर में आग लग गई और उसमें सवार चालक और परिचालक जिंदा जल गए। डंपर की आग से ट्रक में लदी लकड़ियां जलने लगीं और आग ने धीरे धीरे ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया और ट्रक भी जलने लगया और आग ट्रक के केबिन तक पहुंच गई और ट्रक में सवार एक युवक की जिंदा जल कर दर्दनाक मौत हो गयी।
हाईवे पर जलते ट्रक और डंपर को देख हाईवे से गुजरे रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। राहगीर की सूचना पर पहुंची अजगैन थाना पुलिस ने आनन-फानन में फायर ब्रिगेड बुलाकर डंपर और ट्रक में लगी आग बुझाई। उसके बाद तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। ट्रक और डंपर में आग लगने के कारण सभी कागजात भी जल गए।
इस कारण अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ट्रक और डंपर के नंबरों के आधार पर पुलिस मालिकों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। हालांकि घटना में अभी उन्नाव पुलिस का कोई अधिकृत बयान खबर लिखने तक सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें:-यूपी उपचुनाव: आज शाम 6 बजे थम जाएगा प्रचार का शोर, 5 दिसंबर को होगा मतदान
