रायबरेली: गांव के बाहर बाग में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
अमृत विचार, रायबरेली। गांव से बाहर एक युवक का शव बाग में पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला है ।युवक का शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला गुरबक्शगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे लाल बहादुर मजरे लोहडा का है।
गांव निवासी चंद्रपाल (28 वर्ष) पुत्र बिंदादीन का शव गांव के बाहर एक बाग में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को युवक घर से बाहर टहलने के लिए निकला था। उसके बाद रात में वापस नहीं आया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि वह शराब पीने का आदी था। अक्सर शाम को शराब पीने के बाद इधर उधर पड़ा रहता था।
परिजन यही समझ रहे थे कि वह कहीं चला गया होगा, सुबह आ जाएगा। शनिवार की सुबह जब गांव के लोग बाहर बाग की तरफ गए तो बाद में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से युवक का शव लटक रहा था। शव देखने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे।
पूरे परिवार में इस घटना से कोहराम मच गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह भी पढ़ें:-चित्रकूट: बोलेरो और बस की टक्कर में एसडीओपी के गनर की मौत
