राज्यपाल सौंदरराजन ने की तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा, कराया ‘वेद आशिर्वचनम’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिरुमाला। तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। दर्शन के बाद डॉ. सौंदरराजन को वैदिक पंडितों की ओर से वेद आशिर्वचनमकराया गया।

ये भी पढ़ें-  भारतीय सीमा पर चीन की स्थाई घुसपैठ, मौन कब तोड़ेंगे मोदी ? : सुप्रिया श्रीनेत

इसके बाद तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी ए वी धर्म रेड्डी ने राज्यपाल को रंगनायकुला मंडपम में श्रीवारी तीर्थ प्रसादम, एक डायरी और एक कैलेंडर भेंट किया गया।

राज्यपाल सौंदरराजन ने बाद में ट्वीट किया,“तिरुपति में तिरुमाला पहाड़ियों में स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा अर्चना की। साथ ही देश में शांति, सद्भावना, विकास और बेहतरी के लिए प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें- Indian Navy का लक्ष्य 2047 तक आत्मनिर्भर बनना है : एडमिरल आर हरि कुमार 

संबंधित समाचार