बरेली: कुतुबखाना फ्लाईओवर के पिलर बनने शुरू, कमिश्नर ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ
बरेली ,अमृत विचार। बरेली में कुतुबखाना ओवरब्रिज के निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जिस रफ्तार से काम चल रहा है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ओवरब्रिज का निर्माण समय पर पूरा हो जाएगा। वहीं आज से पुल के पिलर का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है।
वहीं पहले पिलर के निर्माण के बीच कमिश्नर संयुक्ता समद्दार, अपर नगर आयुक्त संतोष कुमार यादव और एडीएम सिटी आईडी पांडे ने वहां पहुंचकर संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर पूजा अर्चना की। जिसके बाद सभी अधिकारियों ने पुल से निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, जहां सभी निर्माण कार्य की गति से संतुष्ट नजर आए। इस दौरान कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने बताया कि रिकॉर्ड समय में कुतुबखाना प्लाईओवर का पिलर बनना शुरू हो गया है।
इसमें 46 पिलर बनने हैं, कोशिश रहेगी कि दिन-रात मेहनत करके इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि जो असुविधा हो रही है उसे किया जा सके।
यह भी पढ़ें- बरेली: महिला की सांस उखड़ने से मौत, भाई ने अनहोनी की आशंका से कराया पोस्टमार्टम
