बरेली: महिला की सांस उखड़ने से मौत, भाई ने अनहोनी की आशंका से कराया पोस्टमार्टम
बरेली, अमृत विचार। एक महिला की सांस उखड़ने से मौत हो गई। महिला के भाइयों को इसका विश्वास नहीं हुआ। मौत की सही वजह जानने के लिए उन्होंने पुलिस को बुला कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें- बरेली: 65 वर्षीय बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल
थाना हाफिजगंज के सेथल निवासी शोभा रानी 42 पत्नी श्रवण कुककर की बीती रात सांस उखड़ने से मौत हो गई। उसके भाइयों गौरव और अमित ने आशंका होने पर पुलिस को बुला लिया। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। बड़े बेटे अनमोल ने बताया उसकी मां की अचानक मौत हो गई। उसके मामा गलत आरोप लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: सरकारी किताबों को टीवी स्क्रीन पर पढ़ेंगे प्राथमिक स्कूलों के बच्चे
