बरेली: 65 वर्षीय बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। घर से शौच को निकले 65 वर्षीय किसान पर साड़ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह उसे बहुत मुश्किल से बचाया। जिसके बाद उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: आशिकी ने बनाया दीवाना तो जीआरपी को आया बेगाने पर रहम

थाना भूता के अमृता गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग आज सुबह घर से शौच के लिए जा रहा था। जैसे ही उसने दरवाजा खोला दरवाजे पर खड़े साड़ ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सरकारी किताबों को टीवी स्क्रीन पर पढ़ेंगे प्राथमिक स्कूलों के बच्चे

संबंधित समाचार