बहराइच: सांस्कृतिक कार्यक्रम संग मनाया गया दिव्यांग दिवस, रंगोली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
अमृत विचार, बहराइच। शहर के कानूनगोपुरा में स्थित बाबा सुंदर सिंह शिक्षा समिति एवं बधिर विद्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया। दिव्यांग बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता तथा खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष विमलेश जयसवाल, गोपी कांत शर्मा, वेद प्रकाश तथा पल्लवी श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। छोटे बच्चों द्वारा बाल गीत तथा बच्चियों द्वारा देशगीत प्रस्तुत किया गया। सभी दिव्यांग बच्चों को विभिन्न कार्यक्रम में प्राप्त हुए पुरस्कार भी वितरित किए गए।
.jpg)
राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त अमिताशा सिन्हा, अमिष सिन्हा के साथ सभी पुरातन छात्रों को भी संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने दिव्यांग बच्चों को इसी तरह आगे पढ़ते रहने और पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। अंत में प्रबंधक डॉक्टर बलमीत कौर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए सभी दिव्यांग बच्चों व पुरातन छात्र/छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की बधाई दी।
कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की शुरुआत शनिवार के ही के दिन वर्ष 1992 में हुई और इस संस्थान की नीव भी सन् 1992 में रखी गई। दिव्यांगों के प्रति मधुर व्यवहार करते हुए उन्हें सम्मान व समाज की मुख्यधारा से जोड़ रहा है इस दिन सभी दिव्यांग व्यक्तियों की गरिमा और सम्मान को अक्षुण रखने का संदेश दिया जाता है।
अंत में कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात सभी छात्र/छात्राओं को भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ बलमीत कौर, विमलेश जायसवाल गोपी कान्त, कोर्स कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर गुप्ता, सरदार गुरूविन्दर सिंह, आबद खातून, सोनी, रुपा श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, बिन्दु मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-सहारनपुर: एसटीएफ ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, बरामद की एक करोड़ की स्मैक
