मुरादाबाद : दहेज लोभी पति की हैवानियत, काटी पत्नी की नाक...मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना कटघर इलाके में पति ने महिला को तालिबानी सजा दे दी। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। गांव ताजपुर माफी में छुरे से बीवी की नाक काटे जाने की घटना से सभी लोग सन्न रह गए। खून से लथपथ मंतेष को लेकर उसके दादा कलुआ कटघर थाने पहुंचे।
इंस्पेक्टर कटघर मनीष सक्सेना ने घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया। खून को रोकने के लिए डॉक्टरों को उसकी नाक पर आधा दर्जन टांके लगाने पड़े। कलुआ ने बताया कि मंतेश का पति जोगेंद्र राजमिस्त्री का काम करता है। मंतेश के ससुराल वाले उसे दहेज की मांग कर रहे थे। इनकार करने पर जोगेंद्र ने उसे जमकर पीटा और फिर छुरे से उसकी नाक काट दी। इंस्पेक्टर कटघर मनीष सक्सेना ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सुबह 10 बजे शुरू हुआ कपूर कंपनी पुल का मरम्मत कार्य, आवाजाही बंद
