Kanpur: Greenpark Stadium में गीता जयंती पर गीता पाठ का आयोजन, साध्वी निरंजन ज्योति, स्वामी कैलाशांनद महाराज शामिल
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में गीता पाठ का आयोजन।
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में गीता जयंती पर योगासन और गीता पाठ का आयोजन किया गया है। इसमें बिठूश्र के इस्कान मंदिर के 300 से ज्यादा भक्त शामिल हुए है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साध्वी निरंजन ज्योति, स्वामी कैलाशांनद महाराज शामिल हुए है।
कानपुर, अमृत विचार। GreenPark Stadium में रविवार को गीता जयंती के अवसर पर योगासन और सामूहिक गीता पाठ का आयोजन चल रहा है। संपूर्ण गीता पाठ में शंखनाद के बाद 300 स्कूलों से पहुंचे 1100 छात्रों ने संपूर्ण गीता के 700 श्लोकों का पाठ शुरू किया है। जिसमें बिठूर के इस्कान मंदिर के 300 से ज्यादा भक्त शामिल हुए है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशांनद महाराज और निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति शामिल रही है। महाभारत में श्री कृष्ण का रोल निभाने वाले नितीश भारद्वाज ने कहा कि हिंदू समाज का जब तक विलय नहीं होगा। कुरुक्षेत्र जैसी परिस्थिति है, उससे हम नहीं लड़ पाएंगे।
साथ ही कहा कि समाज का एक तबका वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा है। कौशल के आधार पर ही मेरी तुलना होनी चाहिए। मैं जब मंत्र पढ़ता हूं तो ब्राह्मण हूं और जब अभिनय करता हूं तब मैं शुद्र हूं। हमें समाज में नहीं बंटना चाहिए। हम सब हिंदू हैं। वहीं, महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि अयोध्या हमारी हो गई है। और अब मथुरा की बारी है।
