अयोध्या: मुख्यमंत्री के दौरे के बाद से रामपथ निर्माण ने पकड़ी गति, कई भवनों को किया गया ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद अधिकारियों ने सख्त रवैया अपनाते हुए रामपथ निर्माण के लिए सड़कों को खाली कराए जाने और प्रभावित हो रहे भवनों को तोड़े जाने की कार्रवाई को तेजी से शुरू कर दिया है। नया घाट से लगभग 100 मीटर से अधिक क्षेत्र में कई भवनों को ध्वस्त कर दिया गया है। 

ऊंची इमारतों को गिरने के खतरे के कारण नया घाट क्षेत्र के मुख्य मार्ग सहित इन क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गलियों को भी बंद कर दिया गया है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह के मुताबिक चौड़ीकरण के दौरान भवन या दुकानों के सहमति के बाद उन्हें गिराए जाने की कार्रवाई की जा रही है। 

इसके लिए भवन स्वामी व किरायेदारों को भी मुआवजे की उचित रकम दी जा चुकी है। नया घाट से सआदतगंज तक का कार्य दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश मुख्यमंत्री की ओर से दिया गया है। इस कार्य के लिए हम सभी भवन स्वामी किराएदार व व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी सहमति के बाद कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन, विधायक को दिया ज्ञापन

संबंधित समाचार