लखनऊ: डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के शिक्षकों का गिर रहा मनोबल, जिम्मेदार मौन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। आशियाना स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के शिक्षक इन दिनों अपने प्रमोशन का रोना रो रहे हैं  एक तरफ जहां लंबित कुछ शिक्षकों का प्रोफेसरशिप है तो वही कुछ शिक्षक एसोसिएट एवं कुछ अपने सीनियर स्केल के इंतजार में मानसिक तौर पर पीड़ित हैं। शिक्षकों का मनोबल गिरता जा रहा है। बता दें की तमाम कारणों का हवाला देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन शिक्षकों के प्रमोशन के प्रति संवेदनहीन है।

यहां तक की सहायक प्रोफेसर की आमतौर पर होने वाली नियमित स्क्रीनिंग जिसके तहत उन्हे सीनियर स्केल पर प्रोनंत होना है वह भी अटकी हुई है ।कभी यहां के लिपिक तो कभी अन्य प्रशासनिक कार्यालयों में शिक्षकों की प्रमोशन फाइल दबी रहती है। शिक्षकों के लाख मिन्नतें और आवेदन के बावजूद भी विश्वविद्यालय प्रशासन शिक्षकों के प्रमोशन हेतु निशब्द एवं संवेदनहीन है। शिक्षकों के प्रमोशन का फायदा नैक एक्रीडिशन एवं अन्य अकादमिक गतिविधियों को संपादित करने हेतु भी आवश्यक है।

राज्य सरकार की आदेशित त्वरित प्रमोशन नीतियों के बावजूद भी लोहिया विधि विश्वविद्यालय के शिक्षक अपने सीनियर स्केल स्क्रीनिंग एवं प्रमोशंस हेतु गिरते मनोबल का शिकार हो रहे हैं। इस संबंध में शिक्षकों का कहना है कि यदि विश्वविद्यालय जल्द कोई निर्णय नहीं लेता है तो शिक्षण कार्य प्रभावित होना तय है। 

 

संबंधित समाचार