लखनऊ: नहीं रहे प्रख्यात रंगकर्मी विष्णु त्रिपाठी 'लंकेश', कैंसर से थे पीड़ित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रख्यात रंगकर्मी और पूर्व पार्षद विष्णु त्रिपाठी लंकेश का रविवार को निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। चौक रामलीला में वर्षों से रावण का किरदार निभाते आ रहे विष्णु त्रिपाठी को लंकेश नाम उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आचार्य विष्णुकान्त त्रिपाठी ने दिया था। यह नाम इतना पसंद किया गया कि फिर वह लंकेश के नाम से छा गए।

वह एक अच्छे कलाकार, नेक इंसान और भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्त्ता थे। 67 वर्षीय विष्णु त्रिपाठी ने रामलीला में 40 साल तक रावण का किरदार निभाया। सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे गोमती तट स्थित गुल्लाला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। वह अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और रोटी कपड़ा फाउंडेशन के सचिव रिद्धि किशोर गौड़ ने विष्णु त्रिपाठी के निधन को समाज और कला जगत का अपूर्णनीय नुकसान बताया है।

ये भी पढ़ें- अंबेडकरनगर: हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली, हालत नाजुक       

संबंधित समाचार