RaGa की मोदी सरकार को समय रहते संभल जाने की हुंकार : CM गहलोत
झालरापाटन (झालावाड़)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (RaGa) की भारत जोड़ों यात्रा से लोगों के बहुत प्रभावित बताते हुए कहा है कि राहुल गांधी की यह हुंकार है और केन्द्र सरकार को अब संभल जाना चाहिए और समय रहते महंगाई एवं बेरोजगारी को कम करे और देश में शांति एवं सद्भावना का माहौल बनाया जाना चाहिए। गहलोत ने आज राहुल की यात्रा के झालरापाटन में दोपहर के विश्राम के समय आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे।
ये भी पढ़ें- संजय राउत ने गुजरात इलेक्शन को लेकर की मोदी की निंदा, कहा- चुनाव प्रणाली पर विश्वास नहीं
उन्होंने कहा यह यात्रा राहुल का आह्वान मात्र नहीं हैं यह उनकी हुंकार है और मैं केन्द्र सरकार से कहना चाहूंगा कि समय रहते संभल जाये, यह हुंकार है, समय रहते काम करो, महंगाई एवं बेरोजगारी को कम करो, लेकिन कोई कदम नहीं उठाये जा रहे है। समय रहते देश में शांति एवं सद्भाव बनाओ, आप अपील क्यों नहीं करते है कि देश में प्यार एवं भाईचारा बनाये।
मीडिया ने 'भारत जोड़ो यात्रा' को बॉयकॉट कर रखा है।
— Rajasthan PCC (@INCRajasthan) December 5, 2022
मीडिया संस्थान के मालिक-संपादक मोदी सरकार के दबाव में हैं।
मीडिया चौथा स्तंभ है, जो अपनी भूमिका निभाने में फेल हुआ है।
- मुख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51
pic.twitter.com/t0vvmQ0MG5
उन्होंने कहा कि देश में जो माहौल है उसमें केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), इनकम टैक्स, चुनाव आयोग आदि पर दबाव है, देश कहां जायेगा तो राहुल गांधी की यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जहां देश चिंतित हैं और राहुल गांधी पूरे मुल्क की भावना इस यात्रा के माध्यम से लोगों के सामने रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान से दस यात्री यात्रा में उनके साथ जुड़े और साथ चल रहे हैं उन्होंने अपने विचार बताये कि वे यात्रा से क्यूं जुड़े हैं बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि ये लोग प्रभावित है और मैं भी बहुत प्रभावित हुआ हूं।
भारत #जोड़ने की जरूरत क्यों पड़ी?@RahulGandhi जी का जवाब सुनना चाहिए
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) December 5, 2022
"मैं डर मिटाने निकला हूं, अगर डर मिट गया तो नफ़रत स्वत: खत्म हो जाएगी, वो डर जो किसान-मजदूर, युवा और व्यापारियों के दिल में है.. देश में RSS-BJP को डर नहीं फैलाने दूंगा ये हिम्मत का देश है।"#BharatJodoYatra pic.twitter.com/p8KnH5dKfJ
राहुल गांधी के साथ 135 यात्री चल रहे है इन सबकी सोच एवं विचार क्या है, इनकी प्रतिबद्धता क्या है, साथ चलना और कार्यक्रम चलाना आसान हैं। लेकिन जो विचार प्रकट किए गए इन लोगों ने कि वे इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ क्यों जुड़े हैं, उनसे में बहुत प्रभावित हूं।
उन्होंने कहा कि यात्रा में देश के ऐसे नौ जवान साथ चल रहे है जो उनके लिए एसेट साबित होंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा में देश ही नहीं बेल्जियम आदि से एनआरआई लोग भी जुड़ रहे हैं और उनकी उनसे मुलाकात हुई और उन्होंने जो विचार बताये उससे लगता हैं कि श्री राहुल गांधी की यात्रा का लोगों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।
LIVE: Press briefing | Rajasthan. #BharatJodoYatra https://t.co/OrBWmwMHHJ
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 5, 2022
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस यात्रा का देश के अलावा दुनियां के उन देशों पर भी पभाव पड़ेगा जहां लोकतंत्र हैं और उन देशों पर भी प्रभाव पड़ेगा जहां लोकतंत्र नहीं भी है कि भारत में राहुल गांधी नाम का नौजवान महात्मता गांधी के बताये रास्ते अहिंसा पर चलते हुए कारवां लेकर चल पड़ा है और आह्वान किया है कि यह यात्रा खाली कांग्रेस की हीं नहीं हैं, इसमें कोई भी व्यक्ति जो लोकतंत्र में विश्वास करता है, देश की समस्या का उसे ऐहसास है वह इस यात्रा से जुड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने राजस्थान में प्रवेश किया हैं और हम लोग इसका फिर से स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा ऐसे समय में निकल रही हैं जब केन्द सरकार की नीतियों के कारण जो देश में माहौल है और उससे पूरा देश चिंतित है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत को जोड़ने का काम रही है कांग्रेस नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने इस यात्रा का बीडा उठाया है।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के मंत्रियों ने कर्नाटक में एंट्री की कोशिश की, तो होगी कार्रवाई : CM बोम्मई
