लखनऊ: झूठ और भ्रम फैलाकर चुनाव जीतना चाहती है समाजवादी पार्टी - जेपीएस राठौर

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

लखनऊ अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा, रामपुर-खतौली विधानसभा के लिए मतदान हो रहे हैं। वहीं मतदान के दौरान भारतीय जनता के पार्टी के नेता और प्रदेश के सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ के राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने समाजवादी पार्टी पर चुनाव में झूठी शिकायत करने और भ्रम फैलाने को लेकर राज्य चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा।

 

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए लोग अपराधी प्रवृत्ति के हैं जिस कारण विधानसभा में लगातार इन लोगों ने झूठ और भ्रम फैलाकर मतदाताओं को चुनाव जिताने का प्रयास किया। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी सिर्फ झूठ की शिकायत कर रही है। उन्होने आगे कहा कि डिंपल यादव ने शिकायत की थी कि पाम होटल में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता है और वहां पर शराब और पैसा बांटने का काम किया जा रहा है। लेकिन जब पुलिस द्वारा छापामारी की गई तो वहां कुछ नही मिला। उन्होंने बताया कि खतौली में समाजवादी पार्टी भ्रम फैलाकर और समाज को मतदाता को बांटने का काम कर रही है इसी बात को हम चुनाव आयोग को अवगत कराने के लिए आए है।

ये भी पढ़ें- लखनऊ: सपा का डेलिगेशन पहुंचा चुनाव आयोग कार्यालय, भाजपा पर लगाया धांधली का आरोप

संबंधित समाचार