रामपुर उपचुनाव में 33.94 प्रतिशत मतदान, सपा ने लगाया मुस्लिमों को वोट डालने से रोकने का आरोप

शहर में कई स्थानों पर हुई नोकझोंक और मारपीट, पुलिस ने कई इलाके में लोगों को डंडा चलाकर खदेड़ा

रामपुर उपचुनाव में 33.94 प्रतिशत मतदान, सपा ने लगाया मुस्लिमों को वोट डालने से रोकने का आरोप

रामपुर, अमृत विचार। विधानसभा उपचुनाव में देरशाम तक 33.94 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बीच शहर में कई स्थानों पर नोकझोंक और मारपीट की छिटपुट घटनाएं भी हुईं हैं। पुलिस ने कई इलाकों में लोगों को डंडा चलाकर भी खदेड़ा। इसबीच पूर्व मंत्री आजम खां ने मुस्लिमों को बल प्रयोग करके पुलिस द्वारा वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया है। 

जिले के 454 मतदान केंद्रों पर सोमवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शुरू से ही मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। मतदान की रफ्तार पूरे दिन बहुत धीमी रही। इसी वजह से शाम छह बजे तक महज 33.94 प्रतिशत मतदान रिकार्ड हुआ। हालांकि शाम के अंतिम दौर में मतदान की रफ्तार और सुस्त हो गई। अंदाजा लगाया जा रहा था कि मतदान प्रतिशत महज 30 से ज्यादा नहीं रहेगा।

इस बीच कई स्थानों पर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटनाएं भी हुईं। कुछ स्थानों पर सपा नेताओं से अधिकारियों की नोकझोंक भी हुई है। इस बीच सपा नेता आजम खां ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम इलाकों को पुलिस और अद्धसैनिक बलों ने कब्जे में लेकर मुस्लिमों को वोट डालने नहीं जाने दिया। वोट डालने की जिद करने वालों के साथ मारपीट की गई।

पुलिस ने एक दिन पहले से ही दबाव बना लिया, जिससे कई लोग वोट डालने के बजाए पलायन करके चले गए। लोगों के घरों में तोड़फोड़ की गई। सपा के पक्ष में मतदान करने वालों पर लाठियां चलाकर घायल करने का भी आजम खां ने आरोप लगाया है। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने दावा किया है कि उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया है। कहीं से कोई विवाद की सूचना नहीं है। ईवीएम सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंच गई हैं।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: फ्लाईओवर पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, दोनों वाहनों में लगी आग

ताजा समाचार

Banda News: भीषण गर्मी में मरीजों की सुविधा के लिए चिकित्सकों ने भेंट किए कूलर
बरेली: स्कूल में खाना खाने के दौरान 10 बच्चों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
मुरादाबाद : हादसे का शिकार होने से बची नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस, ट्रैक पर रख दिया था एक क्विंटल का पत्थर...बड़ी साजिश का होगा खुलासा?
लखीमपुर खीरी: 11 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, भेजा जेल
अयोध्या में स्थापित भगवान श्रीराम की हूबहू प्रतिमा बांदा में की गई स्थापित; मूर्तिकार को मिला इतने रुपये का नगद इनाम
हरदोई: तेज़ रफ्तार की चपेट में आने से शराब ठेके के सेल्समैन की हुई मौत, जगदीशपुर-साण्डी रोड पर हुआ हादसा