Kanpur: सेवायोजन कार्यालय में सात दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला, छह कंपनियां 250 से अधिक को ऑफर करेंगी नौकरियां
Kanpur News कानपुर में सात दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला।
Kanpur News कानपुर में सेवायोजन कार्यालय में सात दिसंबर को रोजगार मेला लगेगा। इसमें छह कंपनियां 250 से अधिक बेरोजगारों को नौकरियां ऑफर करेंगी। कार्यालय में पंजीकृत सभी आवेदकों के मोबाइल पर साक्षात्कार के लिए संदेश भेजा जा रहा है।
कानपुर,अमृत विचार। सेवायोजन कार्यालय मेला के माध्यम से लगातार बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए मेले का आयोजन कर रहा हैं। सात दिसम्बर को कार्यालय में फिर रोजगार मेला लगेगा। इसमें छह से अधिक कम्पनियां भाग लेंगी। विभाग ने 250 से अधिक बेरोजगारों को जॉब नौकरी देने की योजना बनाई है। कार्यालय में पंजीकृत सभी आवेदकों के मोबाइल पर साक्षात्कार के लिए संदेश भेजा जा रहा है।
सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक एसपी द्विवेदी ने बताया कि विभाग लगातार कम्पनियों से तालमेल करके रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है। कई नामी कम्पनियां मेले में आकर युवाओं को जॉब लेटर दे चुकी है। विभाग समय-समय पर पंजीकृत बच्चों को नौकरी दिलाने का प्रयास करता है।
इस महीने फिर सात दिसंबर को सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला आयोजित करने जा रहा है। बताया कि मेले में भाग लेने के लिए शहर की आधा दर्जन कम्पनियां भाग लेंगी। इसके अलावा बाहर की कम्पनियां भी सम्पर्क में हैं। मेले में आने वाली कम्पनियां विभिन्न पदों पर 250 से अधिक रिक्तियां हैं।
कार्यालय में पंजीकृत सभी लोगों को मोबाइल पर संदेश भेजकर मेले में शामिल होने के लिए बुलाया जा रहा हैं। कार्यालय में सुबह दस बजे से साक्षात्कार चालू होगा। देरशाम तक चयनित आवेदकों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। जो कम्पनियां तत्काल जॉब लेटर नहीं देगी। उन चयनित आवेदकों को मेल या फिर पंजीकृत मोबाइल पर लेटर भेजा जायेगा।
