GSVM Medical College के छात्रों का बनेगा हेल्थ कार्ड, हर महीने होगा स्वास्थ्य परीक्षण, सेहतमंद बनाने पर रहेगा जोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों का बनेगा हेल्थ कार्ड।

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों का हेल्थ कार्ड बनेगा। इसमें हर महीने उनका स्वास्थ्य परीक्षण होगा। साथ ही सेहतमंद बनाने पर भी जोर रहेगा।

कानपुर, अमृत विचार। GSVM Medical College के MBBS छात्रों को सेहतमंद बनाने की तैयारी है। उनके लिए हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे। हर महीने स्वास्थ्य शिविर लगेगा, जिसमें उनकी खून और अन्य जांचें होंगी। यह व्यवस्था कॉलेज प्रशासन की ओर से की जा रही है।

पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में एचवनएनवन इनफ्लुएंजा वायरस का संक्रमण हो गया था जिसकी चपेट में आकर छात्रा ने दम तोड़ दिया। संक्रमण का संज्ञान लेकर नई दिल्ली और प्रदेश के अस्पतालों से डॉक्टरों की टीम आई थी। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक रंजन समेत अन्य अधिकारियों ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

परिसर की साफ सफाई कराई गई, जबकि नए छात्रों की देखरेख के लिए सीनियर छात्रों को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्राचार्य प्रो. संजय काला ने बताया कि छात्रों का स्वास्थ्य कार्ड बनाया जाएगा। उनकी हर महीने जांच कराई जाएगी। सेहत सुधारने की तैयारी है, जिससे इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।

संबंधित समाचार