मारुति की इस कार में आई सीट बेल्ट की गड़बड़ी 9,125 कार मंगाई वापस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने आगे की सीट बेल्ट में संभावित गड़बड़ी को ठीक करने के लिए सियाज, ब्रेजा, एर्टिगा, एक्सएल 6 और ग्रैंड विटारा की 9,125 इकाइयां बाजार से वापस मंगाई हैं।

मारुति ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि इन प्रभावित वाहनों का विनिर्माण दो से 28 नवंबर, 2022 के दौरान हुआ है। कंपनी ने कहा, आगे की सीट बेल्ट में कुछ संभावित गड़बड़ी का पता चला है। इसे सीट बेल्ट खुल सकती है।

कंपनी ने कहा है कि वह प्रभावित वाहनों को जांच के लिए वापस मंगा रही है और खराब बेल्ट को नि:शुल्क बदला जाएगा। कंपनी की अधिकृत डीलरशिप की ओर से जल्द ग्राहकों से इस बारे में संपर्क किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : World Bank ने 2022-23 के लिए भारत के GDP विकास दर अनुमान बढ़ाकर किया 6.9 प्रतिशत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव