बरेली: आधार कार्ड बनवाने के नाम पर तलाकनामा पर लगवा लिया अंगूठा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

 महिला को प्रेमजाल में फंसाकर किया था शारीरिक शोषण, फंसने पर रचाया निकाह, अब परिवार के चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

बरेली, अमृत विचार। युवती को प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया और गर्भवती होने पर उसे युवती से निकाह करना पड़ा। अब जालसाज पति ने आधार कार्ड बनाने के नाम पर महिला से सादा कागज पर अंगूठा लगवाकर उसपर तलाकनामा लिखवा दिया। इसके बाद महिला के चार रिश्तेदारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया।

ये भी पढ़ें - बरेली: सीएम से आस...स्वास्थ्य विभाग की सुधर जाए सेहत, मानव संसाधनों की कमी बेहतर इलाज में रोड़ा

फरीदपुर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके घर के पास रहने वाले युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया। इसी बीच वह गर्भवती हो गई तो जेल जाने के डर से युवक ने उससे 31 मई 2021 को निकाह कर लिया। निकाह के पांच महीने बाद महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद ससुरालवाले उससे दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे।

आधार कार्ड बनवाने की बात कहते हुए उससे सादा कागज और स्टांप पेपर पर अंगूठा लगवा लिया। बाद में उसपर तलाकनामा लिखवा दिया। आरोप है कि इसी बीच महिला के जेठ समेत चार रिश्तेदारों ने उसके साथ 15 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की । महिला ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में मामले की शिकायत की है।

ये भी पढ़ें - बरेली: दबंगों ने लूटी कार, सादा कागज पर कराए हस्ताक्षर

संबंधित समाचार