Kanpur Weather Today : सोमवार को सबसे ज्यादा ठंड, मंगलवार को पारा चढ़ा, सर्दी बढ़ते ही जलने लगे अलाव
Kanpur Weather Today कानपुर में ठंड बढ़ती जा रही है।
Kanpur Weather Today कानपुर में सर्दी के सीजन में सोमवार को सबसे ज्यादा ठंड रही है। मंगलवार को पारा चढ़ा है। ठंड बढ़ने से फुटपाथ पर सोने वाले लोग अलाव के पास बैठे रहते है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Weather Today सर्दी के इस सीजन में सोमवार को रिकार्ड सर्दी रही। न्यूनतम तापमान 8.4 होने की वजह से रात में ठिठुरन बढ़ी रही। ठंड अधिक होने की वजह से लोग ठंड से बचते दिखे। रात में सफर करने वालों ने खुद को ऊनी कपड़ों से कसकर रखा तो नाक कान पूरी तरह से बंद रखे। वहीं घरों में भी कंबलों का प्रयोग हुआ। इससे पहले 25 नवंबर की रात को 8.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा ठंड थी।
दिसंबर का पहला सप्ताह लगभग बीत गया है। तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट तो नहीं हो रही है,लेकिन प्रतिदिन पारा कभी गिर जाता है तो कभी अधिक होने से प्रभाव दिखता है। हालांकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से दिन में धूप की तपन का अहसास रहता है।
सुबह 11 से दोपहर एक बजे की धूप में बहुत ज्यादा देर तक नहीं बैठा जा सकता, वहीं रात में 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर जाता है, जिससे ठंड बढ़ जाती है। सोमवार को रात में काफी पारा लुढ़का रहा तो दिन में धूप का असर रहा। सबसे ठंडी सोमवार की रात के बाद मंगलवार को रात में तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो गई। हालांकि रात में लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाए और गर्म कपड़ों का प्रयोग बढ़ा दिया।
पिछले दस दिनों का तापमान
कब न्यूनतम अधिकतम
25 नवंबर 08.6 27.4
26 नवंबर 10.8 26.8
28 नवंबर 10.6 28.0
29 नवंबर 10.8 26.8
30 नवंबर 10.8 26.2
01 दिसंबर 09.6 26.6
02 दिसंबर 10.0 25.0
03 दिसंबर 09.8 25.8
04 दिसंबर 09.7 25.0
05 दिसंबर 08.4 24.4
06 दिसंबर 09.4 24.4
