GMR के तीन Airports में Invest करेगा NIIF

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड के साथ एक वित्तीय साझेदारी के तहत नेशनल इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एनआईआईएफ) तीन हवाईअड्डा परियोजनाओं में निवेश करेगा। जीएमआर ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में निवेश फर्म एनआईआईएफ के साथ वित्तीय साझेदारी की घोषणा करते हुए कहा कि गोवा के मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए 631 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस हवाईअड्डे का उद्घाटन 11 दिसंबर को होने वाला है। 

ये भी पढ़ें- अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपये का उतार-चढ़ाव कम, विदेशी मुद्रा भंडार संतोषजनक : शक्तिकांत दास 

जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की अनुषंगी इकाई जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड ने कहा कि मोपा हवाईअड्डे के परिचालन के लिए गठित जीएमआर गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड में अनिवार्य परिवर्तनीय डिबेंचर के तौर पर 631 करोड़ रुपये का निवेश एनआईआईएफ करेगा। जीएमआर ग्रुप के चेयरमैन (हवाईअड्डा व्यवसाय) जीबीएस राजू ने कहा कि एनआईआईएफ दो अन्य हवाईअड्डों के लिए भी निवेश करेगा जिनमें आंध्र प्रदेश के भोगपुरम स्थित नया हवाईअड्डा भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- कृषि क्षेत्र मजबूत, रबी बुवाई की शुरुआत काफी अच्छी : शक्तिकांत दास

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज