बरेली: ज्वैलर्स समेत तीन की मौत, 152 नए कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जुलाई महीने में कोरोना पॉजिटिव और संक्रमित लोगों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को भी जिले में 152 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, शहर के बड़ा बाजार स्थित स्वरूप ज्वैलर्स के मालिक विपिन स्वरूप समेत तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। प्रसिद्ध कारोबारी का उपचार …

बरेली,अमृत विचार। जुलाई महीने में कोरोना पॉजिटिव और संक्रमित लोगों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को भी जिले में 152 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, शहर के बड़ा बाजार स्थित स्वरूप ज्वैलर्स के मालिक विपिन स्वरूप समेत तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।

प्रसिद्ध कारोबारी का उपचार दिल्ली में चल रहा था। बड़ा बाजार स्थित स्वरूप ज्वैलर्स के मालिक विपिन की मौत के बाद सर्राफा बाजार में ज्वैलर्स काफी डर गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की सोमवार की रात मौत हो गई। उनका कोविड-19 एल-2 अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुरेश शर्मा नगर के रहने वाले 77 वर्षीय बुजुर्ग को बीते 20 जुलाई को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इलाज के दौरान भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ था। परिवार को अंतिम संस्कार कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार करने का आदेश दिया गया है।

वहीं, ठिरिया निजावत खां की रहने वाली 40 साल की महिला की कोविड-19 अस्पताल में मौत हो गई। वह शुगर और हाइपरटेंशन से ग्रसित थी। महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी और कोविड-19 अस्पताल में बीते रविवार को भर्ती कराया गया था। जिले में अब तक कोरोना संक्रमित 61 लोगों की मौत हो चुकी है।

संबंधित समाचार