लखनऊ: दो प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारियों को मिली नियुक्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरणों के क्रम में शासन ने प्रतीक्षा सूची में रहे दो आईएएस अधिकारियों को तैनाती कर दी है। शासन की अधिसूचना के अनुसार एबी राजामौली को गृह विभाग में सचिव के पद पर तैनाती दी गई है।

इसके अलावा प्रतिभा सिंह को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमरोहा बनाया गया है। यह दोनों अधिकारी काफी दिनों से प्रतीक्षारत सूची में थे, जिन्हें अब तैनाती मिली है।

यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, महिला की मौत

संबंधित समाचार