बहराइच: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर फहरा दिया उलटा तिरंगा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

शहर में एनसीसी कैडेट्स ने निकाली थी यात्रा

अमृत विचार, बहराइच। जिले में बुधवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शहर में यात्रा निकाली गई। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में रैली निकाली थी। इस रैली में एनसीसी कैडेट्स हाथ में उलटा तिरंगा लेकर चल रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रैली में शामिल विभाग के अधिकारियों की भी नजर तिरंगा झंडा पर नहीं गया।

जिले में बुधवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। झंडा दिवस पर एनसीसी कैडेट्स की ओर से जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास केंद्र से शहर के पीपल तिराहा, शहीद स्मारक स्थल समेत कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर लोगों को झंडा दिवस के बारे में जागरूक किया। लेकिन एनसीसी कैडेट्स के हाथ में उलटा तिरंगा झंडा था। सभी उलटा झंडा लेकर चलते दिखे। रैली में एनसीसी अधिकारी के साथ अन्य विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उलटा झंडा लेकर सभी रैली में शामिल रहे। इसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। सभी का कहना है कि जब अधिकारी ही तिरंगा झंडा का इस तरह अपमान झंडा दिवस पर कर रहे हैं तो आम लोगों से उम्मीद कुछ नहीं कर सकते।

ये भी पढ़ें-लखनऊ : मुलायम की विरासत पर शिवपाल ने शुरू की सियासत, सपा में शामिल होकर गाड़ी में लगाया पार्टी का झंडा        

संबंधित समाचार