मेरठ: प्रथम पुण्यतिथि पर बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि
मेरठ, अमृत विचार। सिवाया टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को देश के रक्षा प्रमुख व पद्म विभूषण से सम्मानित जनरल बिपिन रावत की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
ये भी पढ़ें- खतौली उपचुनावः भाजपा के जाट नेताओं पर भारी पड़ी अकेले जयंत की पारी, कई नेताओं की दांव पर लगी थी साख
सिवाया टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनिंदर विहान के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में भाजपाइयों के अलावा टोलकर्मियों ने भी हिस्सा लिया। मनिंदर विहान ने देश के रक्षा प्रमुख व पद्म विभूषण से सम्मानित जनरल बिपिन रावत के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए कई अहम युद्ध में हिस्सा लिया। वह देश के सच्चे सिपाही थे। पिछले वर्ष हैलीकॉप्टर क्रैश होने के चलते उनका निधन हो गया था। उनकी पहली पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के सामने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अश्विनी चौहान, आलोक पांडे, मनोज चौधरी, शिवा, रोहित अहलावत, सतीश, शिवम शर्मा, रविंद्र, अजय शर्मा, आलोक आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- एक साल से धरना दे रहे थे किसान, आवास विकास के अधिकारियों ने पुलिस के साथ किसानों को खदेड़ा
