बहराइच : सशक्त महिला के रूप में सोनिया गांधी की है पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। शहर के कांग्रेस भवन सभागार में शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। सभी ने राजनीति में उनके द्वारा किए गए कार्य के बारे में एक दूसरे को बताया गया।

कांग्रेस भवन में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सोनिया गांधी का 76 वां जन्मदिवस मनाया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने कहा कि सोनिया गांधी दया, बलिदान, समर्पण और साहस का एक अवतार हैं। राष्ट्र और पार्टी के लिए अमिट प्रतिबद्धता वाली एक नेता हैं।

कांग्रेस नेता अमर नाथ शुक्ल ने कहा कि सोनिया गाँधी को  कभी राजनीति के नाम से घृणा थी। आज स्थिति यह है कि उनकी राजनीतिक शक्ति के कारण उन्हें भारत ही नहीं दुनिया की सर्वाधिक शक्तिशाली नारियों में सम्मिलित किया जाता है।

उन्होंने प्रधानमन्त्री जैसे पद को अस्वीकार कर न केवल त्याग का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि उन्होंने भारतीयता को पूर्णतः आत्मसात् कर लिया है। इस अवसर पर दीना नाथ पांडेय, मुकुंद जी शुक्ल, हमजा शाहिद, फजल खान,  मुस्तकीम सलमानी, जगदीश सिंह, शरीफ बाबू खान, लाल बहादुर तिवारी, हलीम अहमद, खालिद हिशामी, हामिद, देवेंद्र, पुल्लू, नदीम सहित तमाम से लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : रास्ता रोक सड़क पर डटे रहे गजराज

संबंधित समाचार