Kanpur News : अतिक्रमण ने बदल दी शहर की सूरत, P Road में दुकानदारों ने फुटपाथ पर कर रखा कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर के पी रोड में सड़क पर सजी दुकान।

Kanpur News कानपुर में अतिक्रमण ने शहर की सूरत बदल दी है। पी रोड में दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। पी रोड में दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है।

कानपुर, अमृत विचार। शहर में अतिक्रमण की हालत वर्तमान में एसी है, कि फुटपाथ तो छोड़िए सड़क पर निकलने में आपकों घंटों का समय लग जाएगा। कोई भी विधानसभा हो उसकी सूरत अतिक्रमण के चलते पूरी तरह से बिगड़ गई है। नगर निगम व थाना पुलिस भले ही संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण पर शिकंजा कसते हैं, लेकिन कुछ दिन बीत जाने के बाद फिर से वही हाल हो जाता है।

सीसामऊ विधानसभा, आर्यनगर विधानसभा, गोविंदनगर विधानसभा, किदवई नगर विधानसभा, कल्याणपुर विधानसभा, बिठूर विधानसभा, बिल्हौर विधानसभा, महाराजपुर विधानसभा, छावनी विधानसभा, घाटमपुर विधानसभा आदि में हर चौराहे व गली में अतिक्रमण किस कदर काबिज है, कि राहगीरों को रोजाना जाम के झाम में फंसकर उलझना पड़ता है।

दुकानों के अलावा, अस्थाई ठेलिया दुकानदार भी मुसीबत की वजह बनते हैं। घंटों लोग हार्न मारते रहते हैं, लेकिन वह टस से मस नहीं होते हैं। अतिक्रमण ने पूरे शहर को गिरफ्त में ले लिया है। इन विधानसभा में से आर्यनगर, सीसामऊ, नवीन मार्केट, गुमटी, मेस्टन रोड, गोविंदनगर, कर्रही, घंटाघर, लालबंगला आदि बाजार केंद्र माने जाते हैं। इन क्षेत्रों में बढ़ती अव्यवस्था और मनमानी से समस्याओं का बाजार तैयार हो गया है।

अतिक्रमण से लेकर अवैध पार्किंग, फुटपाथों पर कब्जे का नजारा है। सड़क पर दिनभर जाम लगना आम बात हो चुकी है। शहर के इन मुख्य बाजारों में अतिक्रमण के चलते फुटपाथ लापता हो चुके हैं, व सड़कें नजर नहीं आती हैं। कई जिलों के व्यापारी यहां खरीदारी करने आते हैं। दिनभर भीड़ रहती है। जाम झेलना पड़ता है। अतिक्रमण और अवैध पार्किंग इसकी मुख्य वजह है। फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है।

सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं। एक किलोमीटर दूरी तय करने में वाहन चालकों को आधे घंटे से भी ज्यादा का समय लग जाता है। यही हाल शिवाला, जनरलगंज, नयागंज, हालसी रोड, हटिया, नई सड़क, परेड, बेकनगंज, बिरहाना रोड समेत अन्य थोक बाजारों का है। अतिक्रमण के चलते बारिश के दिनों में बाजार जलभराव में डूबे नजर आते हैं।

अतिक्रमण पर अराजकता

शहर के व्यस्ततम चौराहों पर यातायात पुलिस तैनात होने के बावजूद वहां ऑटो, टेंपो व ई-रिक्शा चालक अराजकता करते है। अतिक्रमण पर इनकी अराजकता से जीना दूभर हो रहा है। इन पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है। पऱशासन के आदेश आने के बाद यातायात पुलिस अभियान चलाकर इनकी अराजकता पर कुछ समय के लिए अंकुश तो लगा पाते है, लेकिन बाद में हालात फिर से जस के तस हो जाते है।

फुटपाथ हो चुके गायब

शहर के मुख्य बाजारों में फुटपाथ को ठेलिया दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। कई चौराहों के फुटपाथ पर तो पूरी मार्केट संचालित हो रही है। जिसकी वजह से यहां हमेशा जाम लगा रहता है। मार्ग दुर्घटना की आशंका भी रहती है। नगर निगम व यातायात पुलिस इस तऱफ कतई गंभीर समस्या पर सख्त नहीं है।

इन चौराहों पर काबिज अतिक्रमण

- रामादेवी चौराहा

- रावतपुर चौराहा

- यशोदानगर चौराहा

- नौबस्ता चौराहा

- बर्रा-बाईपास चौराहा

- नरौना चौराहा

- कल्याणपुर चौराहा

- जरीब चौकी चौराहा

- विजय नगर चौराहा

- सीटीआई चौराहा

चौराहों पर हुए एक्सीडेंट

- टाटमिल चौराहे पर ई-बस से एक्सीडेंट 6 लोगों की मौत हुई थी।

- टाटमिल चौराहे पर ई-बस से मार्ग दुर्घटना में 9 लोग घायल हुए थे।

- रामादेवी चौराहा पर ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा दिया था।

- रामादेवी चौराहे पर ट्रक ने पैदल यात्री को रौंद दिया था।

- नौबस्ता चौराहे पर छह माह पूर्व ट्रक ने महिला को रौंद दिया था।

- कल्याणपुर में ट्रक ने बाइक सवार शिक्षिका को रौंद दिया था।

- नरौना चौराहे पर कुछ माह पूर्व ट्रक ने मां व बेटे को रौंद दिया था।

संबंधित समाचार