बाराबंकी: निष्पक्षता पूर्वक काम करें पीआरबी में तैनात पुलिसकर्मी, एसपी ने दिये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन की शाखाओं का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने पीआरबी में तैनात पुलिसकर्मियों को निष्पक्षता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित परेड में प्रतिभाग कर सलामी ग्रहण की। 

इसके पश्चात पुलिस लाइन्स की बैरक, यातायात कार्यालय, व्यायामशाला, कैंटीन, पुलिस अस्पताल, पुलिसकर्मियों के लिए संचालित मेस में स्वयं भोजन कर खाने की गुणवत्ता जांची एवं अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया गया एवं पीआरवी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान निष्पक्षता पूर्वक कार्य करने व पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन्स परिसर को स्वच्छ रखने के लिये प्रेरित करते हुए अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन  सुमित त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र मिश्रा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: वाहन चोरों के गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो तमंचा और कारतूस बरामद

संबंधित समाचार