Kanpur Central Station से आठ महीने में 11878 यात्रियों ने बिना टिकट की यात्रा, टीम ने 95.77 लाख रुपये वसूला जुर्माना
Indian Railway कानपुर सेंट्रल स्टेशन में आठ महीने में 11878 यात्रियों ने की बिना टिकट यात्रा की जुर्रत।
Indian Railway कानपुर सेट्रल स्टेशन में आठ महीने में 11878 यात्रियों ने की बिना टिकट यात्रा की जुर्रत की है। इस पर टीम ने 95.77 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। इसके साथ ही बिना बुक लगेज और गंदगी पर भी की कार्रवाई की है।
कानपुर, अमृत विचार। Indian Railway आठ महीने में 11878 यात्रियों ने सेंट्रल स्टेशन से बिना टिकट यात्रा और बिना बुक किए लगेज ले जाने की जुर्रत की। इनमें कई यात्री ऐसे थे, जिन्होंने स्टेशन व ट्रेन में गंदगी फैलाने की हरकत भी की। रेलवे टीम ने इन यात्रियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 95.77 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।
रेलवे विभाग के अनुसार प्रयागराज मंडल अपने रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासर करता है। स्टेशनों पर बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाता है। वर्तमान वित्तीय वर्ष अप्रैल-नवंबर के दौरान, पूरे मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वाले 9.18 लाख यात्रियों से 62.84 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
कानपुर स्टेशन पर कार्यरत सीआईटी राजेंद्र प्रसाद सरोज ने वर्तमान वित्तीय वर्ष अप्रैल-नवंबर के मध्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की। उन्हें प्रोत्साहित किया गया है। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि यात्रियों से स्टेशन और ट्रेन को स्वच्छ रखने और बिना टिकट यात्रा नहीं करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि रेलवे की टीम समय समय पर यह कार्रवाई करती है।
