गोंडा: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति समेत सास-ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छपिया /गोंडा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता को मार डाला गया। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पति, श्वसुर व सास के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 

थाना क्षेत्र के मेहावर पोखर गांव में गुंजन (28) पत्नी सूरज गुप्ता की दहेज के लिए मार दिया गया। मृतका के बाबा मोहनलाल निवासी बासुदेव पुर ग्रंट ने छपिया पुलिस को सूचना दी। मृतका के बाबा के अनुसार उनके पोती की शादी  2 वर्ष पूर्व महावर पोखर गांव निवासी सूरज गुप्ता पुत्र हीरालाल के साथ की गई थी। ससुराल पक्ष द्वारा नगदी व गाड़ी के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मृतका के बाबा ने दहेज के लिए अपनी पौत्री को मार डालने का आरोप लगाया है। 

थानाध्यक्ष छपिया प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गांव के लोगों के अनुसार मृतका ने घर के कमरे में छत की कुंडली से फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि बाबा का आरोप है कि उसे दहेज के लिए मार डाला गया। मृतका के बाबा की तहरीर पर मृतका के पति, ससुर व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या का कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: बुलडोजर चला तो बिफरे व्यापारी, कहा- पहले मुआवजा दें फिर हो तोड़फोड़

संबंधित समाचार