लखनऊ: दिल के मरीजों को सिविल अस्पताल में जल्द मिलेगा पूरा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दिल की बीमारी झेल रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में कैथ लैब की शुरुआत होनी थी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर काफी पहले भेज दिया था। जल्द ही बजट भी अस्पताल को मिल जायेगा। बताया जा रहा है कि कैथ लैब के लिए बजट पास हो गया है। 

दरअसल, दिल की गंभीर बीमारी झेल रहे मरीजों को अस्पताल में बेहतर इलाज मिल सके इसके लिए कैथ लैब और 2डी ईको मशीन समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधायें शुरू होने वाली थी। जिसकी अनुमति शासन की तरफ से मिलने के बाद अब बजट भी पास कर दिया गया है। बजट मिलते ही यहां पर कैथ लैब की शुरूआत हो जायेगी। जिसके बाद अस्पताल में मरीजों को एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा भी मिलने लगेगी और मरीजों को दूसरे अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- लखनऊ: लोक निर्माण विभाग के 12 मुख्य अभियंताओं के कार्यक्षेत्र बदले

संबंधित समाचार