लखनऊ: लोक निर्माण विभाग के 12 मुख्य अभियंताओं के कार्यक्षेत्र बदले
गोरखपुर, बरेली, वाराणसी, अयोध्या, बांदा के बदले गये मुख्य अभियंता
लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनुमोदन पर लोक निर्माण विभाग में एक दर्जन मुख्य अभियंता स्तर पर फेरबदल किया गया है। सभी अभियंताओं को नवीन तैनाती के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। जिन मुख्य अभियंताओं की प्रस्तावित तैनाती स्वीकृत किया गया उनमें राज कानुपर क्षेत्र कानपुर, मो. आसिफ मुख्य अभियंता मुख्यालय -2, राधेश्याम शर्मा को आजमगढ़ क्षेत्र, अजय कुमार को मिर्जापुर क्षेत्र, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह वाराणसी क्षेत्र, संजीव सक्सेना अलीगढ़ क्षेत्र, हरिश चन्द्र त्रिवेदी अयोध्या क्षेत्र, राजीव गोविल बांदा क्षेत्र, संजय प्रताप सिंह मुरादाबाद क्षेत्र, रविन्द्र वीर सिंह गोरखपुर क्षेत्र, संजय तिवारी बरेली क्षेत्र एके कनौजिया मुख्य अभियंता मध्य क्षेत्र लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
ये भी पढ़ें- सावधान: शरीर में cholesterol का स्तर बढ़ा रहना हो सकता है genetic disease का लक्षण
