बरेली: शहर में आज कांग्रेस निकालेगी भारत जोड़ो यात्रा, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर काटा केक

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को शाहमतगंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित, उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस पश्चिम के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शहर बरेली प्रभारी अजय सारस्वत सोनी ने शनिवार को निकलने वाली भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - बरेली: बेसिक व माध्यमिक के 32 स्कूलों का होगा उच्चीकरण, सभी ब्लाक के एक-एक विद्यालय का होगा चयन

इस यात्रा का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश करेंगे। इसके बाद सभी कांग्रेसियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के जन्मदिन के पर केक काटा। कार्यक्रम के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी को बरेली महापौर पद के लिए अपना आवेदन दिया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा. केबी त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, एनएसयूआई के नेशनल डेलीगेट पारस, जिला महासचिव जिया उर रहमान, दिनेश दद्दा, योगेश जौहरी, सुरेश वाल्मीकि, सैयद गुलफाम मियां, डा सदाकत हुसैन शेख, गुड्डू, सैयद बिलाल, हर्षित दूबे, डा. शिव कुमार शर्मा, रमेश चंद्र, सरफराज बेग, अमित कुशवाहा, बब्लू शर्मा, आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: दिसंबर के अंत तक पूरा करें लाल फाटक की दूसरी लेन का कार्य

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली में अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक, बाढ़ और लू की स्थिति से निपटने की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
उत्तराखंड : पैतृक गांव पंचूर में सीएम योगी ने की 'हरि विष्णु पंचदेव मंदिर' की प्राण प्रतिष्ठा, "जय विष्णु भगवान" के जयघोष से गूंज उठा इलाका
RR vs GT: प्लेऑफ की राह होगी मुश्किल, राजस्थान और गुजरात के बीच टॉप-4 की जंग, जयपुर में होगा घमासान
अमेठी में युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध पिस्टल दिखाने के बहाने बुलाया था आरोपी, इलाके में सनसनी
मंत्री ए.के. शर्मा ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों में जुटें अधिकारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई