YSR कांग्रेस का ट्विटर हैंडल हैक, हैकर्स ने बोरेड एप यॉट क्लब तस्वीरें की पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरावती। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल शनिवार को हैक कर लिया गया। हैकरों ने पार्टी के ट्विटर हैंडल पर बोरेड एप यॉट क्लब (बीएवाईसी) की तस्वीरें पोस्ट कीं, जो क्रिप्टोकरेंसी बाजार में व्यापार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले नॉन फंजिबल टोकन (एनएफटी) हैं।

वेबसाइट के हैक होने की पुष्टि करते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्य डिजिटल निदेशक देवेंद्र रेड्डी गुररामपति ने कहा कि वे ट्विटर अधिकारियों के साथ इस मुद्दे को हल कर रहे हैं।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, हमने ट्विटर को शिकायत की है और वे इस पर काम कर रहे हैं। इसके जल्द ही हल होने की उम्मीद है। इससे पहले, एक अक्टूबर को तेलुगु देशम पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: विजेयताओं में 93 प्रतिशत करोड़पति, 41 फीसदी आरोपी

संबंधित समाचार