अयोध्या: धान तौलवाया 33 क्विंटल, भुगतान मिला 30 क्विंटल का, महिला किसान ने समिति पर लगाया आरोप

अयोध्या: धान तौलवाया 33 क्विंटल, भुगतान मिला 30 क्विंटल का, महिला किसान ने समिति पर लगाया आरोप

अमृत विचार, बीकापुर, अयोध्या। बीकापुर तहसील क्षेत्र की एक महिला किसान ने समिति पर धान तौल व भुगतान को लेकर आरोप लगाया है। आरोप है कि उसने समिति पर 33 क्विंटल 81 किलो धान की तौल कराई जबकि भुगतान केवल 30 क्विंटल 8 किलो का मिला। किसान की ओर से हेल्प लाइन पर शिकायत की गई है। 

किसान सावित्री सिंह का आरोप है कि उसने बीकापुर तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा रुरुखास स्थित समिति पर 33 क्विंटल 81 किलो की तौल कराई गई। भुगतान सिर्फ 30 क्विंटल 8 किलो का किया गया। दावा किया कि कहना है तौल पूरे धान की की गई थी।

 शिकायत सोसाइटी के सचिव के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कई गई है। इस संबंध में सचिव अरुण पांडेय का कहना है कि किसान का 30 क्विंटल 80 किलो धान खरीदा गया था, जिसका भुगतान 62,832 रुपया किसान के खाते पर हो गया है। 

जबकि शिकायतकर्ता महिला किसान सावित्री सिंह का आरोप है कि 33 क्विंटल 81 किलो धान  तौल समिति पर कराई गई है। जिसका 68,972 रुपये होता है। आरोप है कि अभी मुझे शेष का भुगतान अभी तक नहीं मिला है। कहना है 6140 रुपए भुगतान कम मिला है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बारात से लौट रही कार गड्ढे में पलटी, मां-बेटे की मौत, दो घायल

ताजा समाचार