बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से हिरन की मौत, गोंडा-बहराइच मार्ग पर हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। सदर रेंज के बहराइच गोंडा मार्ग पर रविवार सुबह सड़क पार कर रहे हिरन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हिरन हादसे में घायल हो गया। कुछ ही देर में हिरन की मौत हो गई। सूचना पाकर वन कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। शव को कब्जे मे ले लिया है।

बहराइच वन प्रभाग के सदर रेंज के जंगल से रविवार सुबह हिरन निकल आया। हिरन बहराइच रेंज के गोंडा बहराइच मार्ग पर शकुंतला मेमोरियल स्कूल के पास सड़क पार कर रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे हिरन को टक्कर मार दी। हिरन ही सींग टूट गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने वन विभाग सूचना दी। 

लेकिन तब तक हिरन की मौत हो गई। वन दरोगा अमित कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हिरन के शव को कब्जे में ले लिया। वन दरोगा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर सुनी लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिये यह निर्देश

संबंधित समाचार